Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurरक्तदान कर बचायें जान

रक्तदान कर बचायें जान

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। समाज सेवा का पर्याय बन चुकी जनपद की संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा ही अग्रणी भूमिका में रहती है। हमेशा ही सेवा के कार्यों में संस्था के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में ललितपुर सेवा ग्रुप संस्था के द्वारा निरंतर ही ब्लड डोनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। संस्था के द्वारा ब्लड डोनेशन किया जाता है। इसी क्रम में ललितपुर सेवा ग्रुप के अध्यक्ष अंकुर जैन सानू बाबा के पास अंजना नांगल का फोन आया उनकी बहन अहिल्या की तबयित खराब है, जिन्हें ब्लड कैंसर है एवं प्लेटलेटस काफी कम है। जिसके चलते उन्हें ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है। इसके चलते ग्रुप के सदस्य अभिषेक नामदेव अब्बू से संपर्क किया गया। वह तुरंत ही ब्लड देने के लिए तैयार हो गए और ब्लड बैंक पहुंचकर अपना ब्लड डोनेट किया। ग्रुप के द्वारा हमेशा ही रक्तदान किया जाता है और लोगो को जागरूक किया जाता है। इस मौके पर अध्यक्ष अंकुर सानू बाबा, अभिषेक नामदेव, बृजेंद्र सिंह गौर, अंकित सराफ, लैब टेक्निशन बालमुकुंद साद्य, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular