Sunday, March 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeविभिन्न समस्याओं को लेकर किसान बचाओं रैली निकाली

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान बचाओं रैली निकाली

 

 

अवधनामा संवाददाता

छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव: भगत

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भाकियू वर्मा से जुड़े किसानों ने आज अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान बचाओं रैली निकाली और कमिश्नरी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मण्डलायुक्त को सौंपा।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भाकियू वर्मा के तत्वाधान में सभी कार्यकर्ता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में तल्हेड़ी बुजुर्ग हाईवे पर एकत्रित हुए और किसान बचाओं रैली निकाली। रैली नागल, लाखनौर, टपरी, पेपर मिल रोड, विश्वकर्मा चौक, सदर बाजार, थाना दीवानी कचहरी से कलेक्ट्रेट होते हुए कमिश्नरी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने किसान उत्पीड़न को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठ गये। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में अन्नदाता किसानों को बचाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण अन्नदाता किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है यहां की 25 करोड़ जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। उन्होंने मांग की कि किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाया जाये, किसान आयोग का गठन किया जाये, मनरेगा योजना को खेती से जुड़े किसानों के सभी कर्ज माफ किये जाये और गन्ने का लाभकारी रेट रूपये 600 कुंटल तत्काल घोषित किया जाये। किसान बचाओ रैली की अध्यक्षता करते हुए चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा कि देश और किसान को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने देश की उन्नति के लिए सर छोटू राम और चौधरी चरण सिंह जैसे नेताओं के आदर्शों पर दिल्ली के नेताओं को चलने की नसीहत दी। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अशोक मलिक ने कहा कि किसानों की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। सरकार की गलत नीति के कारण आज देश के अन्नदाता किसान खून के आंसू रो रहे हैं। राष्ट्रीय लाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि किसानों को एकजुट करके और अलग राज्य का निर्माण करा कर ही हम सबकी भलाई है। धरने को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, प्रदेश महासचिव मनीष सिंह, जिला अध्यक्ष मेरठ अंकुश चौधरी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, आसिम मलिक, रजा खान, वीरेंद्र चौधरी, मौ. वसीम, चौधरी ऋषि पाल, सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, इरशाद सोनी, सतेंद्र सोलंकी, प्रीतम सिंह चौधरी, शिव कुमार गुर्जर, मौ.कामिल, मौ.मुकर्रम, ओमपाल, सुधीर चौधरी, नीरज सैनी, हाजी बुद्धू हसन, नैन सिंह, मांगेराम सैनी, मौ. यासीन आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular