Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंत गाडगे सेवा आश्रम पर मनाई गई संत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि

संत गाडगे सेवा आश्रम पर मनाई गई संत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि

रोजा शाहजहांपुर, जनपद में राष्ट्र संत गाडगे बाबा महाराज की 149 वीं पुण्यतिथि पर थाना रोजा क्षेत्र के पट्टी बहादुरपुर स्थित संत गाडगे सेवा आश्रम पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर संत गाडगे अनुयायियों ने संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे सेवा आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष विशनू कनौजिया ने दीप प्रज्वलित कर की और संत गाडगे महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की उन्होंने कहा संत गाडगे महाराज एक ऐसे संत थे जिन्होंने जिस समय देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था उस समय शिक्षा ,स्वच्छता, और समाज में फैली कुरीतियों को लेकर जन जागरण चलाया था जिनका 20 दिसंबर 1956 को निधन (परिनिवार्ण) हो गया इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष कमलेश भारती ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर साहब संत गाडगे को अपना गुरु मानते थे यही कारण था डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के 6 दिसंबर 1956 को निधन होने के बाद संत गाडगे ने अन्न जल त्याग दिया था और 20 दिसंबर को उनका भी निधन हो गया पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष विशनू कनौजिया, कार्यकारिणी सदस्य रामरतन कनौजिया, कमलेश भारती, राजाराम कनौजिया, सूरज सहाय जाटव,कृपाल कनौजिया, मुन्नू कनौजिया, आश्रम के महंत बाबा कल्याण दास, सोनपाल कनौजिया मोनू गौतम आदि संत गाडगे अनुयायी मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular