Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसनातन जन जागृति ट्रस्ट की कार्यकारिणी गठित

सनातन जन जागृति ट्रस्ट की कार्यकारिणी गठित

 

अवधनामा संवाददाता

रूचिका बुन्देला बनी प्रदेशाध्यक्षवहीं किरन सेन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत

ललितपुर। सनातन जन जागृति ट्रस्ट के तत्वाधान में नेशनल हाइवे स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी। जहां आये हुये लोगों को टस्ट से जोडकर उन्हे श्रीरामकथा के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गयीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह बघेल ने की। जबकि संचालन संगठन मंत्री भरत रावत ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीबागेश्वर धाम की पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर सनातन जन जागृति ट्रस्ट द्वारा धर्म के प्रति आस्था रखने वाले दूर दूर से आये महानुभावों को पद देकर जिम्मेदारी दी गयी। वहीं राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र सिंह बॉबी राजा ने कहा कि सनातन धर्म को बचाना है, ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह बघेल ने दान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दान देने से दरिद्रता समाप्त होती है। दान करने से व्यक्ति की समाज में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ती हैं। तो वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुरारी वैध ने कहा कि ललितपुर सहित बुन्देलखण्ड क्षेत्रवासियों का सौभाग्य है कि श्री बागेश्वर सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ललितपुर में विशाल श्री राम कथा करने आ रहे है। तत्पश्चात पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। जहां द्वारिका प्रसाद झा को राष्ट्रीय सचिव, रूचिका बुन्देला को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। वहीं यश परिहार को कोषाध्यक्ष, तो वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरन सेन को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संदीप बबेले को वरिष्ठ अध्यक्ष, राघवेन्द्र सिंह यूथ अध्यक्ष, दीपक राठौर नगराध्यक्ष, सुनील कुशवाहा नगर उपाध्यक्ष, लोकेन्द्र सिंह टीकमगढ युवा अध्यक्ष, संगीता सिंह नगर अध्यक्ष महिला, अरविन्द लिटौरिया युवा प्रदेशाध्यक्ष, भगत यादव ब्लाक अध्यक्ष, दिनेश बिदुआ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह तहसील अध्यक्ष, अनुराग दीक्षित तहसील अध्यक्ष, घनश्याम राय नगर उपाध्यक्ष, चंद्रपाल मंडल उपाध्यक्ष, दीनदयाल तहसील अध्यक्ष, शंकर सिंह तहसील अध्यक्ष, उमेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, गजेन्द्र सिंह, तहसील अध्यक्ष मडावरा, सोहन लाल निरंजन मीडिया प्रभारी, राम सिंह सेंगर उपाध्यक्ष बिरधा, अरुण सेन संगठन मंत्री, शंकर कुशवाहा, सुनील चौबे नगर उपाध्यक्ष, लक्ष्मी रावत जिला महामंत्री, राममूर्ति तिवारी, पुष्पेन्द्र कश्यप, आयुष सेन, संगीता सोनी, अनुराग मिश्रा, शंकर सिंह गौर, श्रीमति राजेश्वर पटैरिया, सोनू पटेल आदि को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular