Thursday, May 22, 2025
spot_img
HomeMarqueeजनकल्याण के लिए ही होता है संतों का जन्म: अनंतदास

जनकल्याण के लिए ही होता है संतों का जन्म: अनंतदास

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। गद्दी बावा लाल जी अमृतसर के महन्त अनंतदास महाराज ने कहा कि बावा लाल जी एक युग दृष्टा सन्त थे। सन्तों का जन्म ही जन कल्याण के लिए होता है। किन्तु मनुष्य के लिए जरूरी है कि वो गुरू को भी माने और गुरू की बात भी माने। गुरू वचनों को जीवन में उतारे बिना मनुष्य का कल्याण संभव नहीं।
गद्दी बावा लाल अमृतसर के महन्त अनंतदास महाराज लालद्वारा बाड़ा लाल दास रोड स्थित सत्संग भवन में वार्षिक गुरु दर्शन एवं दीक्षा कार्यक्रम में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर बावा लाल की पावन तपोस्थली है। अत यहाँ पर आने मात्र से ही कल्याण हो जाता है। इस अवसर पर पूजा कपूर, विनोद शर्मा, रिंकू लूथरा, मिकी गुजराल, रूबी भाटिया, किरण अवस्थी ने बावा लाल जी के भजनो की सुन्दर प्रस्तुतियां दी। इस दौरान रवि भाटिया, इन्द्र मोहन जोशी, अशोक गुजराल, अशोक भाटिया ने आये हुए साधु सन्तो को स्मृति चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सतगुरू बावालाल सेवक मण्डल के प्रधान अशोक अरोड़ा, महामंत्री राजेश कपूर ने महन्त जी के साथ ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् कार्यकारी प्रधान राजेन्द्र गर्ग एवं राजकुमार गम्भीर ने महन्त का स्वागत किया। प्रदीप सूरी एवं प्रमोद अरोड़ा ने लालद्वारे के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहाँ सहारनपुर में बावा लाल ने 100 वर्षों तक तप किया। उनकी आलौकिक तपोस्थली भी आज यहाँ मौजूद है। कार्यक्रम मे जुग्गी लाल भाटिया, नीलम भाटिया, विजय भाटिया, रमा मल्होत्रा, मिकी गुजराल, रमेश बांगा, पवन अवस्थी, सन्नी ठक्कर, प्रवीन वोहरा, सुनील पाहुजा, गौरव डंग, रमेश भाटिया, सुषमा लूथरा, रेनू लूथरा आदि सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महात्री राजेश कपूर एडवोकेट ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular