Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeItawaगणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में होगा संत विवेकानंद के छात्र शौर्य...

गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में होगा संत विवेकानंद के छात्र शौर्य का सम्मान

संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा के छात्र शौर्य पाठक का वीरगाथा 4.0 में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
 गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा एवं रक्षा मंत्रालय करेंगे सम्मानित
वहाज अली निहाल
इटावा। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा के कक्षा तीन के छात्र शौर्य पाठक ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए वीरगाथा 4.0 प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर अपनी संस्था एवं जिले का मान सम्मान बढ़ाया है जो कि विद्यालय एवं इटावा जिले के लिए गर्व का विषय है।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के छात्रों ने भाग लिया जिसमें से उत्तर प्रदेश के सात छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 100 में चयनित किया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शौर्य पाठक सहित प्रदेश के सभी सात चयनित छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा! यह सफलता शौर्य पाठक की मेहनत लगन और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा है।शौर्य की इस उपलब्धि ने विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है! इस मौके पर एसएमजीआई के चेयरमैन डॉक्टर विवेक यादव तथा संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद ने शौर्य पाठक को मिठाई खिलाकर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।वही इस मौके पर सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर ललित कपिल,महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा,एवं जिला विद्यालय निरीक्षा इटावा बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्रा को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।छात्र शौर्य पाठक की उपलब्धि पर उनकी माता शिक्षिका श्रीमती भावना भारद्वाज एवं पिता श्री अमित कुमार पाठक के साथ ही अन्य परिजनों में खुशी का माहौल है।वर्ष 2021 से वीरता पुरस्कार विजेताओं की बहादुरी के कार्यों और इन बहादुर दिलों की जीवन गाथा का विवरण छात्रों के बीच प्रसारित करने के उद्देश्य से परियोजना वीर गाथा की स्थापना की गई थी ताकि देश भक्ति की भावना को बढ़ाया जा सके और उनमें नागरिक चेतना के मूल्यों का संचार किया जा सके।परियोजना वीर गाथा ने स्कूली छात्रों भारत के सभी स्कूल के छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं पर आधारित रचनात्मक परियोजनाओं/गतिविधियों को करने के लिए एक मंच प्रदान करके इस महान कार्य उद्देश्य को और मजबूत किया इसके एक हिस्से के रूप में छात्रों ने इन वीरता पुरस्कार विजेताओं पर कला, कविता, निबंध और मल्टीमीडिया जैसे विभिन्न मीडिया के माध्यम से अलग-अलग परियोजनाएं तैयार की और सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं को रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है।यह प्रयोजन प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के साथ-साथ आयोजित की जाती है! वीरगाथा को अभूतपूर्व सफलता मिली है रक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्री ने वीरगाथा की सराहना करते हुए इसे भारत के छात्रों के बीच एक क्रांति का अग्रदूत बताया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular