Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeधूमधाम से निकाली सांई पालकी शोभा यात्रा

धूमधाम से निकाली सांई पालकी शोभा यात्रा

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। श्री सांई हरि संकीर्तन परिवार पटेल नगर के तत्वावधान में 15वीं भव्य सांई पालकी शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी। सांई पालकी शोभा यात्रा का भक्तजनों ने पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया।
सर्वप्रथम साई जी की प्रतिमा को मंगल स्नान कराया गया। राजीव शर्मा, प्रवीण चांदना, रवि बख्शी ने साई मन्त्र बोला। तत्पश्चात
शालिनी चावला व सुमन पट्पटीया ने भजन गाये। बाबा की भक्ति में सराबोर सांई भक्तो ने बाबा की पालकी को उठाने मे उत्साहित नज़र आये। नगर मे जगह-जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा स्टाल लगाकर स्वागत किया गया। पालकी यात्रा के युवक पताका उठाये घोड़े पर सवार रहे। साई जी की व गणेश जी की झांकिया आकर्षित कर रही थी। साई पालकी को फूलों से सजाया गया। डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नज़र आये। साई पालकी शोभा यात्रा मे मुख्य रूप से राजीव शर्मा, प्रदीप बाबू, विनोद कुमार, आशू सिन्धु, नीरज चांदना, रवि जुनेजा, सुनील होरा, पंकज ग्रोवर,रमेश चंद्र छबिला,अमित वत्ता,नंद किशोर घई,हेमंत अरोरा,राजीव चानना,किशोर पराशर,विजय भाटिया,राजू सेतिया, भारत करणवाल, हर्ष चावला, विमल पट्पटीया, रमन चावला, आनंद भाटिया, यशपाल त्रेहान, हनी वर्मा, गौरव भसीन, गगन, विनय बख्शी आदि मौजूद रहे। शोभा यात्रा के विश्राम के बाद विशाल भंडारे का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular