Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeअंत्येष्ठि स्थल का सदर विधायक ने किया लोकार्पण

अंत्येष्ठि स्थल का सदर विधायक ने किया लोकार्पण

पंचायत भवन के कायाकल्प का भी उद्धाटन किया 
सोनभद्र।  राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत बेठीगांव निस्फ में बेलन नदी के तट पर लाखों की लागत से बने अंत्येष्ठि स्थल का बृहस्पतिवार को सदर विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में कायाकल्प हुए ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।
पंचायत विभाग की तरफ से बेठिगांव निस्फ गांव में बेलन नदी के तट पर करीब 24 लाख की लागत से अंत्येष्ठि स्थल का निर्माण कार्य कराया गया है। छह माह पूर्व अंत्येष्ठि स्थल की आधारशीला रखी गई थी। बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सदर विधायक भूपेश चौबे ने पूजन किया। तत्पश्चात नारियल तोड़कर एवं फीता काटकर अंत्येष्ठि स्थल का लोकार्पण किया। अंत्येष्ठि स्थल का निरीक्षण करने के दौरान डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि शासन की मंशानुरूप अंत्येष्ठि स्थल पर एक कार्यालय के साथ लकड़ी रखने के लिए अलग कमरा बनवाया गया है। यहां एक साथ दो शव का दाह संस्कार किया जा सकेगा। इसके बनने से आस-पास के कई गांव के लोगों शव का दाह संस्कार कर सकेंगे।  वहीं प्रधानपति अनूप तिवारी ने अंत्येष्ठि स्थल तक पहुंचने के लिए विधायक से संपर्क मार्ग निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया। कहा कि कच्चा मार्ग होने से खासकर बरसात के दिनों में लोगों को यहां तक पहुंचने में मुश्किलें होंगी। इस पर विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने संपर्क मार्ग का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत सचिवालय के कायाकल्प का उद्घाटन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, अनिल केशरी, एडीओ पंचायत कृपाशंकर शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश गिरि, ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी,  प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, बीडीसी योगेश मौर्य, रामप्यारे चौबे, रामचंदर त्रिपाठी, नागेश्वर, हरिकृष्ण त्रिपाठी, जोखन त्रिपाठी, अमरनाथ, राजबली चौबे, बबलू केशरी, विजय कनौजिया, उपेंद्र, सुखाड़ी, चंद्रिका, दिनेश कुशवाहा, मदन केशरी, मोनू त्रिपाठी, सीताराम,  अनिल, सुनील, रंगीता आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular