सदस्यता अभियान, सदस्यता ग्रहण व ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठन पर मंथन
गोण्डा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मंडल अध्यक्ष अनिल द्विवेदी व गोण्डा के जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के दिशा-निर्देशानुसार तहसील अध्यक्ष तरबगंज योगेश पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक सभागार तरबगंज में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के पत्रकारों ने सहभागिता की।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान, नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराना, ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी के गठन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श कर संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया गया।
वहीं ब्लॉक स्तरीय इकाई का गठन किया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष जयदीप शुक्ल, ब्लॉक महामंत्री की जिम्मेदारी प्रमोद पांडेय को दायित्व सौंपा गया। बैठक में प्रमुख रूप से योगेश पाण्डेय, जयदीप शुक्ला, दीपक कौशल, रामकुमार कौशल, रमेश मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, अमित कुमार पाण्डेय, शिव पूजन पाण्डेय, धनंजय तिवारी, सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।





