Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसुम्मेरा तालाब के लिए 1.80 करोड़ रुपये स्वीकृत

सुम्मेरा तालाब के लिए 1.80 करोड़ रुपये स्वीकृत

लितपुर। शासन द्वारा सुम्मेरा तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए एसएलटी के माध्यम से 1 करोड़ 80 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, जिसके क्रम में नगर पालिका द्वारा वर्क ऑडर व एग्रीमेंट किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा सुम्मेरा तालाब का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुपाल में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल व ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ठेकेदार को अनुबंध की शर्तो के अनुसार समयांतर्गत कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान ईओ द्वारा तालाब में जमा घास जलकुम्भी को हटवाया गया व ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं सुम्मेरा तालाब की बाउण्ड्री पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को 02 दिवस के अंदर स्वयं ही हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ईओ द्वारा हिदायत दी गई कि जो भी तालाब की बाउण्ड्री पर छज्जा, सीढ़ी, पानी निकासी, खिड़की, दरवाजे एवं छत व बाथरूम का पानी तालाब में निकाल रहे है। वह स्वयं हटा ले, अन्यथा नगर पालिका द्वारा किये गये हटा दिया जाएगा एवं समस्त हर्जे-खर्चे की वसूली संबंधित से की जायेगी। इस दौरान कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई निरीक्षक राजेश जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, मुख्य स्टोर लिपिक महेन्द्र सिंह यादव, नजूल लिपिक सुधीर रावत, पार्षद रामकिंकर पटैरिया, ठेकेदार महेश श्रीवास्तव भैया, कमलेश चौधरी सहित पालिका के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular