Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarअवध मैरेज हॉल में रोज़ा इफ़्तार हुआ आयोजित

अवध मैरेज हॉल में रोज़ा इफ़्तार हुआ आयोजित

जलालपुर, अंबेडकरनगर दिनांक 16/03/2026 दिन सोमवार को शाम 6 बजे के बाद नगपुर स्थित अवध मैरेज हॉल में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमजान के पवित्र माह में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इफ्तार से पूर्व सभी लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और क्षेत्र की खुशहाली के लिए दुआ की। मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी इफ्तार के समय सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। आयोजन के दौरान लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

इस इफ्तार कार्यक्रम के आयोजन में अंशु मिश्रा (डॉक्टर पॉइंट), समाजसेवी मोहम्मद आफताब गाजी, इसाक अंसारी, सफर हैदर, नाजिश समाजसेवी, मोहम्मद इमामुद्दीन, सहयोग फाउंडेशन के आषुतोष सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी कमर हयात अंसारी, मोहम्मद अनीस,कारी जसीमुद्दीन, हाफिज मोहम्मद तय्यब इमाम ईदगाह जलालुद्दीन सहित अन्य सहयोगियों की प्रमुख भूमिका रही। आयोजकों ने सभी रोजेदारों और अतिथियों का स्वागत करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular