बढ़नी सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी के पेट्रोल पम्प के निकट विगत वर्षों की भांति समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेन्द्र मिश्रा मशाल के तत्वाधान में आयोजित दावते रोजा इफ्तार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश विस के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तथा सपा नेता भीष्म शंकर तिवारी सहित अनेक क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल सदियों तक यूं ही कायम रहे इसी नसीहत का पैगाम देने के लिए समाजवादी पार्टी सदैव तत्पर रहती है। उक्त बातें बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश विस के नेता प्रतिपक्ष ने कही।
कहा कि देश में नफरत फैलानी वाली सियासी ताकतें अपने मंसूबों में कामयाब कभी नहीं होगी इसलिए आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए रोजा इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जाता है। कहा कि एलपीजी गैस की किल्लत से आज आम आदमी परेशान है, गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें जगह जगह देखी जा सकती हैं फिर भी लोग कहते हैं कि घरेलू गैस की कमी नहीं है। कहा कि रसोई गैस की भारी किल्लत के कारण होटल , रेस्तरां बंद हो गये है और वहीं कुछ बंद होने के कगार पर है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ढिंढोरा पीट रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है जबकि कमर्शियल रसोई गैस की सप्लाई को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
कार्यक्रम आयोजक शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेन्द्र मिश्रा ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी हिन्दू मुस्लिम एकता और भाईचारा को बढ़ावा देती हैं जिसके कारण नफरत फैलाने वाली सियासी ताकतों को मुँह की खानी पड़ती है, इसलिए हम सभी समाजवादी पार्टी के लोग मिलकर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते है जिससे आपसी भाईचारा ताउम्र कायम रहे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन निसार बागी, डॉ सरफराज अंसारी, सागर पाठक, जावेद भाई, शकील शाह, सभासद निजाम, मो इब्राहीम, मसूद अहमद, डॉ सगीर, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।





