Wednesday, August 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम, अयोध्या में दिव्य व भव्य राम...

500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम, अयोध्या में दिव्य व भव्य राम मंदिर : गोविन्द नारायण शुक्ला

अवधनामा संवाददाता

 

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ला का भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। वे लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे।इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने कहा 22 जनवरी को नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है कि आज अयोध्या में दिव्य व भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। इसके लिए हजारों अमर बलिदानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्म भूमि ट्रस्ट की व्यवस्था के अनुसार अपने गली मोहल्ले व गांव के मंदिरों व देवालयों में प्रातः काल से पूजन भजन कीर्तन का आयोजन करें। प्रधानमंत्री की मंशानुसार शाम को अपने घरों को दीपकों की रोशनी से जगमग करें। हम सभी राम ज्योति जलाएं। 22 जनवरी के बाद ही आकर श्री राम जन्म भूमि का दर्शन करें। भाजपा नेता सुनील तिवारी ने कहा कि आज से निमंत्रण स्वरूप घर-घर अक्षत बाटनें का कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। सभी आमंत्रण स्वीकार कर अपनी व्यवस्था के अनुसार 22 जनवरी के बाद ही अयोध्या में आकर श्रीराम जन्म भूमि का दर्शन करें।
स्वागत करने वालों में पवन धर द्विवेदी, सौरभ गुप्ता, राजीव तिवारी, एस के तिवारी फौजी, मोनू मिश्र, राजेश सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular