Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeनगर निकाय चुनाव हेतु आप कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

नगर निकाय चुनाव हेतु आप कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

 

अवधनामा संवाददाता

 

प्रयागराज। प्रभारी सभाजीत सिंह ने आप जिला कार्यालय नैनी में नगर निगम एवं नगर निकाय चुनाव को लड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर सिरसा, भारतगंज, हंडिया, शंकरगढ़ एवं कोरांव नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं को वार्डवार संगठन निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। प्रयागराज नगर निगम अंतर्गत शहर दक्षिणी विधानसभा के सभी वार्डों के संगठन निर्माण की भी जिम्मेदारी सक्रिय साथियों को सौंपी गई। उक्त सभी नगर निकायों एवं नगर निगम प्रयागराज के कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 24 एवं 25 अप्रैल को प्रभारी सभाजीत सिंह उन्हीं नगर निकायों में जाकर बैठक करेंगे और बूथ स्तर तक का संगठन निर्माण करेंगे।

आज की इस महत्त्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ0अलताफ अहमद, पूर्व प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, पूर्व जिला महासचिव नितिन सिंह पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश चौबे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कोरांव हरीशचंद्रा, प्रतापपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याषी हरिश्चन्द्र मिश्रा, हंडिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन तिवारी, वरिष्ठ सदस्य कादिर भाई, रामलखन चौरसिया, आलोक श्रीवास्तव, डॉ0जावेद अहमद, महिलाशक्ति में पूनम सिंह, अभिलाषा गौतम, नेहा सिंह, सुनैना, ललिता यादव, सुनीता वर्मा, सविता सिंह, डॉ0आज़मा, प्रतिभा पटेल आदि उपस्थित रहे।

पूर्व जिलाध्यक्ष आप यूथ विशाल सिंह यादव, राहुल सिंह पटेल, मनोज तिवारी, गजनफर अब्बास, सौरभ सेठ, नीरज मिश्रा, अमित यादव, पूर्व प्रभारी बारा अमित गुप्ता, लालबहादुर सिंह पटेल, रण बहादुर सिंह, सौरभ सिंह, रत्नाकर सिंह, बसंत लाल बागी, अवधेश पाल, रवि त्यागी, शशी चंद्रा, मोहम्मद अब्बासी, मोहम्मद जैद, राहुल, पंकज, अमर बहादुर सिंह फौजी, सुधांशु सिंह, देवेंद्र सिंह, सचिन सिंह आदि सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नगर निगम व नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत संगठन निर्माण हेतु अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आश्वासन दिया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular