इटावा महोत्सव में मनाया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन
इटावा। इटावा महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन बड़ी ही भव्यता के साथ आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद वंदे मातरम के साथ सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।संयोजक प्रतिमा शंकर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार के सम्मेलन हमारे जनपद के सभी स्वतंत्रता काल के वीर सेनानियों और उनके परिवारो को सादर समर्पित है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने के साथ-साथ अंग्रेजों की कठिन यातनाएं भी बर्दाश्त की उन्होंने कहा कि सम्मेलन में एक सैकड़ा से अधिक परिजनों को सम्मानित कर हम स्वयं को भी बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि, आर्थिक रूप से कमजोर समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के आश्रितों को नौकरी के साथ सभी जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाएं।सम्मेलन में सह संयोजक तहसीलदार राजकुमार यादव भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने मंच से सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, आज हम सभी 2025 का जो अखण्ड भारत देख पा रहे है इसके पीछे उन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान छिपा है जिनके हौसले से अंग्रेज भारत छोड़ कर भाग खड़े हुए थे आज उन परिवारों को मै नमन करती हूं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन भी न्योछावर कर दिया उन्होंने वीरांगना प्रेम शीला पांडेय ,बसंती त्रिपाठी को मंच से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि रहे भाजपा नेता,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि,आज मुझे खुशी है कि,में आज इस कार्यक्रम का हिस्सा बना हूं।मंच से मुख्य अतिथि रहीं सदर विधायक द्वारा सभी सेनानी परिवारों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना लाल कश्यप,राज्य कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इ0हरि किशोर तिवारी,अजय कुमार दुबे आयकर अधिकारी,रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव अ0 प्रा0भा0स्टेट बैंक, नवनीत सिंह राठौर,मु0प्र0भा0स्टेट बैंक, डॉ रिपुदमन सिंह पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी,कानपुर सत्य नारायण तिवारी अ0 प्रा0भा0 स्टेट बैंक,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष पूर्व चिकित्साधिकारी(आयुष)डॉ मुनींद्र नाथ दत्त सहित श्रीमती करुणा रानी गुप्ता,श्रीमती गीता दीक्षित,प्रेम शीला पांडेय,अशोक सोनी निडर, प्रेम बाबू गुप्ता, छाया भदौरिया,राम लखन यादव, मो0 सलीम,विजय शंकर दीक्षित,राजेश कुमार दुबे मौजूद रहे।इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी,व्यापार मंडल नेता आलोक दीक्षित,भजन गायक प्रखर गौड़ सहित समाजसेवी डॉ आशीष त्रिपाठी मौजूद रहे।सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।मंच का संचालन राष्ट्रीय कवि एवं सुप्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ कुश चतुर्वेदी ने किया।





