Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurगांधीजी के तिलिस्म का जिक्र कर गरीब और असहाय व्यक्तियों की मदद...

गांधीजी के तिलिस्म का जिक्र कर गरीब और असहाय व्यक्तियों की मदद करने का लिया संकल्प

तिरंगा रोशनी से जगमग हुए शासकीय भवन
महापुरुषों और वीर सपूतों को किया नमन
संविधान की शपथ दिलाकर आसमान में छोड़े तिरंगा गुब्बारे
पुलिस परेड में जवानों और नारी शक्ति ने दिखाया शौर्य

ललितपुर। जनपद में भव्यता के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व आजादी के क्रांतिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और सभी शासकीय/अर्धशासकीय कार्यालयों में आन बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित घंटाघर और सभी सरकारी इमारतें तिरंगा रोशनी से सजाई गईं और नगर के मुख्य मार्गों को भी रोशन किया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सुबह घंटाघर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं स्कूलों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, इसके साथ ही घंटाघर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी, जेल चौराहा स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी, तुवन चौराहा स्थित महारानी अवंती बाई, महारानी लक्ष्मीबाई एवं पं. परमानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित सभी शासकीय एवं अर्ध शासकीय कार्यालयों में झंडा अभिवादन, राष्ट्रगान एवं संविधान में उल्लेखित संकल्प का स्मरण किया गया। जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराते हुए संविधान की शपथ दिलाई और राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि किसी को एक पैराग्राफ में भारत को जानना हो तो वह संविधान के संकल्प को पढ़ें, इसके एक-एक शब्द में पूरे भारतवर्ष का जिक्र है। हमारे पूर्वजों ने देश का जो भविष्य सोचा था, उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने गांधी जी के तिलिस्म का जिक्र करते हुए कहा कि हम कोई भी निर्णय लेते समय यह विचार करेंगे कि एक गरीब और असहाय व्यक्ति के जीवन पर आपके उस निर्णय से क्या फर्क पड़ेगा, तो निश्चित रूप से सही निर्णय लेने में आसानी होगी और उस व्यक्ति को सही न्याय मिलेगा। किसी की समस्या जो वह कागज पर लिखकर आपके समक्ष लाता है उसे सिर्फ कागज का टुकड़ा न समझे बल्कि पूरी गंभीरता के साथ उसका निस्तारण करें। कार्यक्रम में जीजीआईसी की छात्राओं ने एसो भारत देश महान, तिरंगा सादे रहियो रे गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर डीएम ने छात्राओं को पुरस्कार और मिष्ठान प्रदान किए। एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की आजादी एवं प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस के योगदान के बारे में बताया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि देश सर्वप्रथम है, इसके बाद हम। जैसे हम ईश्वर को पूजते हैं वैसे ही देश को पूजना चाहिए। डिप्टी कलेक्टर निशांत तिवारी ने भारत की आजादी और संविधान एवं संविधानवाद के बारे में बताया। डिप्टी कलेक्टर मो. नासिर ने संविधान की शपथ को अपनी जीवन में आत्मर्पित करने एवं नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया।  प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट वीरेंद्र जैन ने आजादी कैसे मिली, इसके बारे में बताया, संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में बताया। कवि रमेश पाठक ने धरा ललितपुर पावन भूमि, इसको सौ सौ बार नमन कविता सुनाई। संचालन बृजमोहन ने किया।

इसके पश्चात पुलिस लाइन में राज्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान का अभिवादन किया। इसके साथ ही संविधान की शपथ दिलाते हुए जनपद में कराए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड, स्काउट गाइड, वन विभाग के जवानों द्वारा परेड एवं मार्च पास्ट किया गया, बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान एवं शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा मान्यवर कांशीराम आवास कॉलोनी, गोविंद नगर एवं डिग्री कॉलेज के पास तथा आसरा कॉलोनी केंद्रीय विद्यालय के पास स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, वृद्ध आश्रम, राजकीय संप्रेषण गृह सिद्धनपुरा, राजकीय किशोर गृह दैलवारा एवं जिला कारागार में फल वितरण तथा नगर क्षेत्र की निधन बस्तियों में निर्बल एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया। स्पोर्ट स्टेडियम में बालकों की साइकिल देश कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता तथा बालिका एथलेटिक्स एवं खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान राज्यमंत्री, विधायक रामरतन कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, जिला जज आलोक कुमार पाराशर, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार सिंह, एडीएम वि/रा अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, सभी डिप्टी कलेक्टर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी डी एस दयाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular