Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurचौपट यातायात व्यवस्था से नगरवासी परेशान

चौपट यातायात व्यवस्था से नगरवासी परेशान

Residents upset due to the chaotic traffic system

अवधनामा संवाददाता

पुलिस अधीक्षक के प्रयासों से नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार संभव  

ललितपुर (Lalitpur)। शहर में काफी लम्बे समय से यातायात व्यवस्था हांसिये पर है। ट्राफिक व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण शहर में जगह-जगह लम्बे-लम्बे जाम लगे नजर आते हैं। शिथिलता का यह ढर्रा काफी समय से चल रहा है। ट्राफिक पुलिस निर्धारित किये गये स्थानों पर कुर्सियों के सहारे समय निकालते हुये देखे जा सकते हैं। नए पुलिस अधीक्षक के चार्ज संभालने के बाद अब त्यौहारों का नाम देते हुये यातायात पुलिस सक्रिय होने का दावा भी पेश कर रही है।

गौरतलब है कि शहर में यातायात व्यवस्था काफी बिगड़ चुकी है। कारणवश लोगों को बिगड़ी यातायात व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शहर में लोगों को पैदल चलने के लिए बनाये गये फुटपाथ पर हाथ ठेले कब्जा किये हुये हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण शहर की हृदयस्थली घण्टाघर है, जिसे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसके अलावा शहर में घुसते ही पटरियों पर जमे अवैध कब्जों के कारण पैदल चलने वाले लोग सड़क पर निकलते हैं, जिससे दुर्घटनायें होती रहती है। तो वहीं दूसरी ओर बिगड़ैल वाहन चालकों के खिलाफ यदाकदा ही कार्यवाही की जाती है, या फिर आलाधिकारियों के निर्देश पर ही कार्यवाही होती नजर आती है। लेकिन स्थिति सदैव सामान्य नहीं रहती है। शहर के मुख्य बाजार में बड़े-बड़े दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर कब्जा कर गैलरी बनाकर सामान रख लिया जाता है, वहीं दूसरी ओर ठेला संचालकों द्वारा शेष बची पटरियों पर अस्थाई रूप से दुकान को सजा लिया जाता है, जिससे आवागमन बाधित रहता है। मंहगाई के इस दौर में पेट्रोल के दाम लगभग 100 रुपये लीटर होने पर भी लोगों को भारी ट्राफिक के बीच से रूकते, गिरते-पड़ते ही निकलना पड़ रहा है, जिससे लोग शहर की यातायात व्यवस्था को कोसते हुये नजर आते हैं। अब जबकि जनपद के नवांगतुक पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने चार्ज संभाल लिया है तो शहर की जनता ने बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाये जाने और लोगों को ट्राफिक से निजात मिलने की उम्मीद की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular