Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeItawaज्ञानस्थली में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ज्ञानस्थली में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इटावा। ज्ञानस्थली विद्यालय में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय की प्रार्थना सभा के पश्चात ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के अध्यक्ष(चेयरमैन)शिवप्रसाद यादव ने माॅं सरस्वती व मां भारती के वीर सपूतों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार किया।विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व सभी उपस्थित शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।कार्यक्रम में नन्हें-नन्हें बच्चों के द्वारा देशभक्ति के जोशीले गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।तत्पश्चात् नन्हें-नन्हें बच्चों के खेलों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रवीण प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल,खेल विभाग प्रमुख वासिफ खान,वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular