Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeसम्पूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने...

सम्पूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

अवधनामा संवाददाता

शाहजहांपुर।  सम्पूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन कर गणतंत्र दिवस मनाया गया । साथ ही जनपद की विभिन्न तहसीलों तथा ब्लॉको में भी विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन कर पूरी भव्यता के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने गांधी भवन में महात्मा गांधी , लाल बहादुर शास्त्री , सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने नगर निगम परिसर व शहीद उद्यान मे शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण उपरांत जिलाधिकारी ने शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक व पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा को तिलक लगाकर पुष्प अर्पित करते हुये श्रंद्धाजली दी साथ ही जिलाधिकारी ने शहीद स्तंभ, खिरनी बाग चौराहा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकार उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित समय प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान भी गया तथा सभी को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का संकल्प भी दिलाया। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरूनानक स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुनानक स्कूल की अध्यापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा वंदे मातरम व देशभक्ति गीतों की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति भी की गई। गुरूनानक स्कूल के बच्चों द्वारा किये गये कार्यक्रमों की सराहना करते हुये जिलाधिकारी ने उन्हे पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर कलक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा भी देश भक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुशांत सिंह ने भी ‘‘ए-वतन मेरे‘‘ देश भक्ति गीत सुन्दर प्रस्तुति की।
कलेक्ट्रेट परिसर में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस राष्ट्रीय पर्व का हम सभी भारतवासियों के लिए विशेष महत्त्व है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था जिसके अन्तर्गत हमें एक समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलता है तथा अन्तिम व्यक्ति का उत्थान करने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों की मांग के साथ-साथ कर्तव्यों के महत्त्व एवं दायित्वों को समझना चाहिए। उन्होंने गणतंत्र शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि गण का अर्थ जनता से है तथा तंत्र सरकारी व्यवस्था से है जो कि जनता की सेवा के लिए है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों प्रेरित करते हुये कहा कि जनता के प्रति उनका सेवाभाव का व्यवहार होना चाहिए। जिलाधिकारी ने नये अधिकारीयों को प्रेरित करते हुये कहा कि उन्हे प्रतिदिन सीखना चहिए तथा अपने कार्यदायित्वों को भली भाति समझ कर जनता की समस्याओं का नियम संगत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनश्चित किये जाने हेतु पूर्ण मनोयोग से प्रयासरत रहना चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि पहले भारत अंग्रजों के अधीन था, बहुत अधिक संघर्ष उपरान्त हमे आजादी मिली, हमें आजादी के महत्व को समझते हुये संविधान के अनुरूप कार्यो का निष्पादन करना चहिए। साथ ही देश हित में अपने मौलिक कर्तव्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। इस दौरान उन्होने कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों की पूरी टीम की सराहना भी की। साथ ही उन्होने कहा की हमें राष्ट्रीय पर्वो को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुय अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को प्रेरित करते हुये कहा कि जनता की सेवा हेतु पूर्ण मनोयोग से लगे रहना चाहिए। उन्होने कहा कि कलक्ट्रेट मात्र एक भवन नहीं ये जनता का विश्वास भी है और जनता का विश्वास ही हमारी साख है। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 त्रिभुवन ने संविधान के निर्माण में अपना योगदान करने वाले महा पुरूषों को याद करते हुये संविधान की विशेषताओं के विषय में बताया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक राशिद अली ने 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू करने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी तथा गरीबों को मुख्य धारा में लाने हेतु संविधान के महत्व को बताया। नगर मजिस्ट्रेट श्री अशीष कुमार सिंह ने कहा कि संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों के अनूरूप ही हमे कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुप्रिया गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्री दशरथ कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्री सुशांत सिंह एवं उप जिलाधिकारी न्यायिक पुवायां श्री कपिल देव सहित अन्य अधिकारियों ने भी सम्बोधित किया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जिला करागार में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जिला कारागार में आयोजित नैतिक शिक्षा पर गोष्ठी एवं फल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बंदियों को वस्त्र एवं दैनिक उपयोग की वस्तुए वितरित की। जिलाधिकारी ने आयोजित कार्येक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि सभी को कानून एवं संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने नूरी मरकज़ में लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्धाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जिलाधिकारी ने नूरी मरकज़ में स्थित पुस्तकालय को भी देखा। इसी क्रम में उन्होने लोधीपुर स्थित शहीद मौलवी अहमद उल्ला शाह की मजार पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular