Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurजोश-व-खरोश के साथ मना गया गणतंत्र दिवस।

जोश-व-खरोश के साथ मना गया गणतंत्र दिवस।

जनपद में  गणतंत्र दिवस का पर्व परंपरागत ढंग से  भव्यता के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः 8:30 बजे जिलाधिकारी  घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट में  ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान सम्पन्न हुआ।राष्ट्रगान के पश्चात जिलाधिकारी ने संविधान में उल्लिखित उद्देशिका का पाठ कराया, तदोपरांत कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को अंगवस्त्र/शॉल,नारियल, मिष्ठान आदि  भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया
अपने संबोधन में  जिलाधिकारी ने संविधान में बताए गए आदर्शों पर चलने हेतु लोगों को प्रेरित किया तथा राष्ट्र की एकता व प्रगति में मिलजुल कर योगदान देने ,भाईचारा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का आवाहन किया । कहा कि संविधान में बताए गए आदर्शों, कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने जनपद की उपलब्धियों के बारे में भी लोगो को जानकारी दी।
 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर, डिप्टी कलेक्टर खालिद अंजुम व राजेश चंद्र सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न  पटलों के कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुए कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने गांधी पार्क में पहुंचकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
नो हेलमेट नो फ्यूल की नीति  पूरे प्रदेश सहित जनपद में लागू हो गई है जिसके तहत अब बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप से दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिल सकेगा।  जिलाधिकारी ने नो हेलमेट नो फ्यूल की नीति का  रानी लक्ष्मीबाई पार्क से हेलमेट बाँटकर शुभारंभ किया ।
तदोपरांत पुलिस परेड ग्राउंड पर जिलाधिकारी  की मौजूदगी में ध्वजारोहण कार्यक्रम , राष्ट्रगान, सलामी, संकल्प स्मरण  आदि कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम न्यायिक व एडीएम वित्त एवं राजस्व ने नवजात शिशुओ एवं उनकी माताओं को फल ,मिष्ठान ,बेबी किट आदि का वितरण किया। अन्य मरीजों को फल वितरित किया उनका हालचाल जाना तथा अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीएमओ  ,सीएमएस सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular