Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनवादी पार्टी सोशलिस्ट की भाजपा हटाओ -प्रदेश बचाओ अभियान की  यात्रा प्रयागराज...

जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की भाजपा हटाओ -प्रदेश बचाओ अभियान की  यात्रा प्रयागराज पहुंची

Remove the BJP of the People's Party Socialist - Save the state campaign's journey reached Prayagraj

अवधनामा संवाददाता

भाजपा धर्म के नाम पर गुमराह कर रही,आम जन की जरूरतों से नहीं कोई सरोकार -डॉ संजय सिंह चौहान

प्रयागराज (Prayagraj)। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट )के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान ने आज यहाँ रथ यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश एवं प्रदेश की जनता को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा सहित आम आदमी की समस्याओ से इसका कोई लेना देना नहीं है।किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा शासन में किसान काले क़ानून को ख़त्म कराने के लिए लम्बे अरसे से धरने पर बैठे हैं। कोरोना काल में गैस सिलेंडर की कमी से लाखों ने जान गवाई और भाजपा के मंत्री सदन में झूठ बोल रहे हैं। भाजपा के नेता जनता केमुद्दों पर जवाब देने के बजाय गुमराह कर रहे हैं।
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान ने कहा की भारत में चौहान बंश के अंतिम ऐतिहासिक वीर, पराक्रमी शासक पृथ्वीराज चौहान के वंशजों को उनके पूर्वजों की वीरता और देश के प्रति किये गये बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।। उन्होंने दावा किया कि पुरे प्रदेश में चौहान समाज की आबादी लगभग तीन करोड़ है। संगठित होकर न्याय के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।दावा किया कि 2022में  अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। भाजपा का मंसूबा विकास नहीं बल्कि चंद पूंजीपतियों के हाथ देश को गिरवी रखने का है। इसकी उल्टी गिनती शरू हो गई है। कहा कि पुरे जनपद में 3दिन तक यात्रा चलेगी।सपा के कार्यकर्त्ता इस यात्रा का स्वागत करेंगे।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव,सयुश के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दगिरी, संदीप यादव,संदीप पटेल,विजमा यादव, रामानंद भारती,राम मिलन यादब,रजनीश भारती,जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह चौहान, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रवीण, सुरेश सिंह, चौहान ,नन्दलाल निषाद नंदा, संजीव यादव ,आर. एन यादव पंधारी यादव, अनीता श्रीवास्तव ,लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन यादव,संदीप सिंह चौहान,कमलेश गुप्ता,शकील अहमद,संदीप सिंह सत्या,अनिल यादव,राम सुमेर पाल, कमला यादव, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।
जनवादी जनक्रांति यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत, अखिलेश यादव जिंदाबाद, डॉ संजय सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगे
जनवादी जनक्रांति यात्रा का प्रयागराज आगमन पर जगह जगह स्वागत किया गया।जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षडॉ संजय सिंह चौहान को हंडिया में सपा नेता कमलेश गुप्ता ने शाल ओढ़ाकार सम्मानित किया।
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार सुबह 11बजे यात्रा जनपद की पूर्वी सीमा भीटी में पहुंची जहाँ सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, एवं जनवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान दोनों नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ संजय सिंह सहित यात्रा में शामिल नेताओं को फूल मालाओं से स्वागत किया।इसके बाद भीटी में सुरेश मौर्या, रमाकांत विश्वकर्मा, ओम प्रकाश, मुलायम यादव, नवीन यादव, आकाश , बरौत मेपूर्व विधायक प्रशांत सिंह, राजेश सिंह, प्रवीण सिंह, ऊपरदहा में संजय मौर्या, पूजा मिश्रा रंजीत बिन्द, हंडिया में शकील अहमद, कमलेश गुप्ता, राम मिलन, रंग बहादुर,श्यामधर सैदाबाद में निधी यादव, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, कमलेश पाल, जगत पुर में असर्फी लाल, हनुमान गंज मेराजन यादव, त्रिवेणीपुरम में रजनीश भारत, आर के सरोज, शैलेन्द्र पटेल, अंकित, विनोद सन्देश झूंसी पुलिस चौकी के पास आशुतोष तिवारी,संजीव यादव,सुभाष यादव, प्रिंस सिंह बागी गणेश यादव,भानू यादव,धून्नू यादव, अमित आदि ने स्वागत किया। यात्रा आलोपीबाग चुंगी होते हुए शहर में प्रवेश कर गई जहाँ विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया ।
सपा प्रवक्ता मधुर के अनुसार जनवादी जनक्रांति यात्रा जनपद में तीन दिन भ्रमण करेंगी।25को  गंगापार के बाद 26को यमुनापार इलाके में एवं 27को फाफामऊ, सोराव, मऊ आईमा होते हुए मुंगरा बादशाह पुर से आजमगढ़ के लिए रवाना होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular