Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगर पंचायत रेणुकूट कार्यालय से प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ अभियान के तहत...

नगर पंचायत रेणुकूट कार्यालय से प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ अभियान के तहत रैली का शुभारंभ 

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/रेणुकूट उत्तर प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप दिनांक 30 जून 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से दिनांक 30.06. 2022 को दोपहर 2:00 बजे से नगर पंचायत रेणुकूट कार्यालय से प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ अभियान के तहत रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह एवं अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।रैली नगर पंचायत कार्यालय से होते हुए रेमंड शॉप, वी मार्ट एवं इंडियामार्ट होते हुए हाईटेक मोड पर समाप्त हुई। नगर के प्रमुख स् शॉपिंग कॉन्प्लेक्स जैसे वी मार्ट , इंडिया मार्ट पर उपस्थित सभी नागरिक और कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को लेकर शपथ दिलाई गई। उक्त अभियान के तहत “मेरा पॉलिथीन मेरी जिम्मेदारी” स्लोगन के साथ निकाय क्षेत्र में स्टीकर चस्पा कर वह बैनर लगाकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत रास्तों से प्रतिबंधित पॉलिथीन एकत्रीकरण का कार्य भी किया गया साथ ही इसी क्रम में लगभग 10 किलोग्राम पॉलिथीन एकत्रित किया गया तथा नागरिकों को उक्त अभियान में सहयोग एवं जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया गया। अध्यक्ष निशा सिंह एवं अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला द्वारा सभी नगर वासियों एवं व्यापारियों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आग्रह भी किया गया। वैवाहिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्लास्टिक थाली, कटोरी ,गिलास एवं चम्मच इत्यादि का प्रयोग न करने का भी आग्रह किया गया। यह अभियान दिनांक 29 जून 2022 से 3 जुलाई 2022 तक अनवरत चलाया जाएगा जिसके तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रैलियां आयोजित की जाएंगी एवं जन जागरूकता हेतु व्यापक प्रयास भी किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह एवं अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला के अतिरिक्त अवर अभियंता अखिलेश चतुर्वेदी, नामित सभासद मनोज त्रिपाठी, श्रीमती विजयलक्ष्मी गुप्ता सभासद, मोहम्मद असलम सभासद ,मनोज गुप्ता, बालेश्वर प्रसाद, लालचंद यादव, सुरेश यादव, संध्या गंगवार सहित निकाय के अन्य कर्मचारी गण एवं सफाई कर्मी तथा सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular