Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंबंधित एक नंबर फोटो नीचे - फोटो में जरा ब्राइट बना दीजिएगा...

संबंधित एक नंबर फोटो नीचे – फोटो में जरा ब्राइट बना दीजिएगा यह सब विज्ञापन देते है

उद्यमियों ने 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

वाराणसी। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र,वाराणसी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह (प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश) के साथ मोहन शर्मा (संयुक्त आयुक्त उद्योग, वाराणसी) एवं अजय गुप्ता (उपायुक्त उद्योग,वाराणसी) मिलकर ध्वजारोहण किया।समस्त देशवासियों, उद्यमियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए अजय गुप्ता, उपायुक्त उद्योग,वाराणसी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उद्यमियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि,”हम सभी को मिलकर अपने महान देश भारत की एकता,अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए उसे प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना चाहिए।”

इस अवसर पर ज्योति शंकर मिश्रा (अध्यक्ष, काशी) ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू कर पहला गणतंत्र दिवस मनाया था, जो हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवशाली क्षण है। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, वाराणसी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही लघु उद्योग भारती संगठन से बृजेश गुप्ता (महामंत्री, काशी),मनीष चौबे,रामकुमार शर्मा, संतोष सोनी,ज्योति शंकर मिश्रा,राजेश कुमार सिंह सहित अनेक उद्यमियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular