Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaपरिवार परामर्श केन्द्र में दो मामलों में हुई सुलह

परिवार परामर्श केन्द्र में दो मामलों में हुई सुलह

अवधनामा संवाददाता

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में इंस्पेक्टर महिला थाना संगीता सिंह की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र महिला थाने में आज सात मामले आये। जिसमें तीन मामलों में दोनों पक्षो को सोचने समझने का समय दिया गया दो मामलों में दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं आया दो मामलों में श्रीमती विमला पत्नि राजकुमार निषाद निवासी मोहल्ला गली क्योटरा थाना कोतवाली नगर जनपद बाँदा,श्रीमती नसरीन जहाँ पत्नि इक़बाल अहमद निवासी मोहल्ला निम्निपार थाना कोतवाली नगर जनपद बाँदा को परामर्श कमेटी के सदस्यों रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक,डा. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी समाजसेवी, श्रीमती शबीहा रहमानी प्रवक्ता महिला डिग्री कालेज बाँदा के द्वारा समझाने बुझाने पर दोनों लोग साथ रहने के लिए तैयार हो गए।तत्पश्चात इंस्पेक्टर महिला थाना संगीता सिंह प्रभारी महिला थाना बाँदा जी के द्वारा दोनों को आशीर्वाद देकर सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए खुशी खुशी विदा किया।इस परामर्श केन्द्र में महिला थाने का स्टाफ़ का भी पूरा सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular