Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeItawaरुद्र महायज्ञ में पहुंच सांसद ने गरीबों में बांटे हजार कंबल

रुद्र महायज्ञ में पहुंच सांसद ने गरीबों में बांटे हजार कंबल

इटवा सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम सकतपुर में चल रहे रुद्र महायज्ञ में रविवार को सांसद जगदंबिका पाल भी पहुंचे। उन्होंने यज्ञ मंडप में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और इस दौरान गरीबों को कंबल भी वितरित किए।

यज्ञाचार्य लक्ष्मण महाराज और अन्य साधु-संतों की उपस्थिति में सांसद ने अनुष्ठान संपन्न किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर त्रिपाठी ने किया। सांसद ने कहा कि पूरे ठंड के मौसम में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रहा है।

सांसद ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सकतपुर मेन रोड से काली मंदिर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, दोपेडोवा चौराहा से खानकोट सेमरी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए धन आवंटित कर दिया गया है और कार्य प्रगति पर है।

सांसद पाल ने खलीलाबाद से बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, बहराइच तक ट्रेन चलाने के लिए भी कार्य शुरू कराने की बात कही। उन्होंने ‘विकसित भारत, स्वच्छ भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार अच्छे दिनों के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद ने इटवा विधानसभा के सकतपुर क्षेत्र के लोगों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण समर्पण का आश्वासन दिया।

युवा नेता जय वर्धन तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान सकतेश्वर नाथ से क्षेत्र की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल के साथ राम जियावन मौर्या, यज्ञ आयोजक राम कृपाल चौधरी, अखंड पाल सिंह, सागर चौधरी, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, विजय कुमार चौधरी, सुनील पांडेय, जितेंद्र चौधरी, राम बरन यादव, रामनिवास उपाध्याय, मोना पाण्डेय, मंतोष पाठक, राजू कसौधन, शिवपाल सिंह, कुलदीप मिश्रा, रघुनाथ मिश्रा, अमरजीत यादव, बरसाती यादव, सत्येंद्र सिंह, मनोज कुमार यादव, आजाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular