Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसंगठन को धार देने एवं महिला बहनों को जागरूक करने पहुंच रहीं...

संगठन को धार देने एवं महिला बहनों को जागरूक करने पहुंच रहीं गांव-गांव: सरोज यादव

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव का आज बीकापुर के धनुवावा, छुटकी मठिया एवं बड़की मठिया गांव में सपा नेत्री श्रीमती लीलावती यादव के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया। सपा नेत्री लीलावती ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज ने महिलाओं को बताया कि सपा सरकार में महिलाओं के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं तथा बेरोजगारों, मजदूरों,व्यापारियों एवं किसानों के लिए योजनाएं चलाई गई परंतु इस भाजपा सरकार में बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार ये सब हम लोगों की मूलभूत आवश्यकता है उन सारी व्यवस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है इस समय गांव में बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत खेतों की सिंचाई करने के लिए होती है, परंतु 24 घंटे बिजली की कटौती से खेतों की फसलें जल रही हैं, किसानों को भारी नुकसान हो रहा है लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं उपलब्धता सिर्फ कागजों पर है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करने वाली भाजपा सरकार में अघोषित बिजली कटौती के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बिजली का महंगा बिल भरने के बाद भी लोग गर्मी में उबल रहे हैं। प्रदेश में प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।यह जानकारी तो पहले से ही थी कि इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके हिसाब से भाजपा सरकार को तैयारी करनी थी। भाजपा सरकार छह साल से सत्ता में है किन्तु विद्युत संकट से उबारने के लिए कुछ किया ही नहीं। सरकारी नाकारापन के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। शहरों में बिजली की आवाजाही का कोई निर्धारित समय नहीं है। बिजली विभाग में अराजकता व्याप्त है।
चूंकि जनता के दुःख दर्द से भाजपा का कोई नाता-रिश्ता नहीं है इसलिए मुख्यमंत्री जी को कभी जरूरत ही महसूस नहीं हुई कि वे बढ़ती मांग के सापेक्ष बिजली उत्पादन पर ध्यान दे। भाजपा की 6 साल की सरकार में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। समाजवादी सरकार में नई सौर ऊर्जा नीति की घोषणा के अतिरिक्त सोलर पावर प्लांट भी स्थापित किए गए थे। गर्मी, लू और मंहगे बिजली बिल के थपेड़े झेल रही शहर में सड़क की खुदाई से परेशान जनता जगह जगह गड्ढा नाला जलभराव की वजह से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है परेशान है सड़क नाला खोदने से अधिक से अधिक दुर्घटनाएं भी हो रहे लोग चोट भी खा रहे हैं। आए दिन मुख्यमंत्री जी अयोध्या का दौरा करते हैं लेकिन जनता के दुख दर्द को नहीं समझते हैं इसलिए जनता भी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करके ही अब 2024 के चुनाव में जोर का झटका देने वाली है। इस अवसर पर सर्वेश कुमारी, काजल यादव, दुर्गावती, सुशीला, लालमति, रेखा, श्रीमती, काजल, दुर्गा, भारती, मीना देवी, माया, संपत, रामनिवास, सीमा, विमला, गीता, करमेता देवी, विजयलक्ष्मी प्रेमा देवी, विद्या, लखपता, सुनीता, केशपति आदि महिलाएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular