अवधनामा संवाददाता
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के कोर कमेटी की आयोजित बैठक में 2022-23 के लिए रविन्द्र मिगलानी को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से रविन्द्र मिगलानी को पुनः अध्यक्ष चुन लिया। रविंद्र मिगलानी ने अपनी पुरानी टीम को ही नए वर्ष 2022-23 हेतु कार्यकाल को विस्तारित करने की घोषणा करते हुए एचएस चड्डा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह अरोड़ा को महासचिव, घनश्याम माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। बैठक में संस्था को और सुदृढ़ करने,मेंबर शिप ग्रोथ, सब्जेक्ट कमेटी की रिपोर्ट के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का पुनः अध्यक्ष पद पर नामित किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास सभी सदस्यों ने मुझ पर जताया है कि वह संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरसक प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि जिस किसी सदस्य की कोई भी विभागीय या अन्य कोई समस्या है, उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नागपाल,चेयरमैन सुशील सडाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचएस चड्ढा, कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी समेत लगभग सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे।सभा का संचालन करते हुए महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि संस्था अपने सभी सदस्यों के हित के लिये सदैव तत्पर हैं।बैठक में संरक्षक नंदकिशोर तलवार, उपाध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा, संजय कपूर, सुभाष मिगलानी, नीरज माहेश्वरी, संजय गुप्ता, गौरव गाबा, वूमेन कन्वीनर श्रीमती सुषमा बजाज, सुनील अरोड़ा, अनुभव शर्मा, आशीष मिगलानी, गौरव जैन, विजय मदान, सुशील मदान विनोद अरोड़ा, सुरेश बजाज, संजय यादव, गगनदीप सिंह, रविंद्र कालरा, एमपी सिंह भोपाराय, डॉ ओंकार सिंह, दीपक बंसल, अमित चैधरी, मनोज कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।