Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurराठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

राठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राठ पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान शिवम (20 वर्ष), पुत्र अरविंद, निवासी ग्राम पचखुरी, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने शिवम को राठ कस्बे में पोस्टमार्टम हाउस से लगभग 50 कदम पहले गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। इस मामले में थाना राठ पर मुकदमा संख्या 283/2025, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल थे। पुलिस का यह अभियान जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular