सेवा ही परमो धर्मः विभाग प्रचारक
सिद्धार्थनगर। भारत नेपाल सीमा पर जनपद सिद्धार्थनगर में एनोवो द्वारा आयोजित गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ शिविर यात्रा का 78 मेडिकल कैंपों का आयोजन होगा मेडिकल कैंप में 20, 21 व 22 फरवरी तीन दिनों का आयोजन है। आयोजन में कई अन्य मेडिकल कॉलेजो से लगभग 200 से अधिक डॉक्टर इस शिविर को सफल बनाने में सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे। भारत नेपाल सीमा पर ऐसे 4 ब्लॉकों के कुल 78 गांव निश्चित किए है कहा जहां मरीजों का निःशुल्क परामर्श किया जाएगा।यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके ऐसे कुछ जन संगठन जैसे नेशनल मेडिकल, सीमा जागरण मंच, विद्या भारती, विश्व हिंदू परिषद व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव इसकी तैयारियां जोरो पर कर रहे हैं।
हर गांव में इसकी समिति बनाई गई है लगभग हर गांव में 9 से 3 बजे तक मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इसके निम्मित गुरुवार को जिले में एक बड़े बैठक की आयोजन हुई जिसको संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि सेवा ही परमो धर्मः ऐसे डॉक्टर जिनका बड़े बड़े मेडिकल संस्थानों में समय मिलना मुश्किल होता है ऐसे डॉक्टरों के समूह को भारत नेपाल सीमा पर सेवा देने के लिए बुलाना निश्चित रूप से संगठन की एक महत्वपूर्ण योजना है और ऐसे हमने शताब्दी वर्ष में ये संकल्प लिया है कि सब कोई सुखी हो हर कोई निरोगी हो इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लगातार छठवीं बार यह मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है।
इस मेडिकल कैंप को सफल बनाने के लिए चारों ब्लॉक के 78 गांव से लगभग कुल 400 सभी संगठनों के कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोटन बढ़नी खंड से जिला संघ चालक गोकुल गोयल, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह शिवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य संतोष सिंह, खंड कार्यवाह पंकज श्रीवास्तव, बर्डपुर खंड से अजीत अग्रहरि, जिला मंत्री भाजपा अजय उपाध्याय,जिला महामंत्री विपिन सिंह, अविनाश जायसवाल, लोटन से सह जिला कार्यवाह मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन, मनोज कुमार, अभिषेक, दिनेश कुमार व जैसे तमाम कार्यकर्ता व जिला समन्वय के लिए महादेव जी, मदन मोहन व शंभू प्रसाद आदि ऐसे लोगों को लगाया गया है।





