शरारती तत्वों अपराधियों में मचा हड़कंप
जौनपुर। जिले के बक्शा थाना अन्तर्गत प्रमुख बाजारों में गुरुवार दोपहर में रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया।
गश्त के दौरान अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर भौगोलिक स्थिति तथा संवेदनशील बिंदुओं की जानकारी एकत्र की। रैपिड एक्शन फोर्स के साथ पुलिस बल की अचानक सक्रियता बढ़ने से इलाके में खासा हड़कम्प देखा गया।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार बुधवार को रैपिड एक्शन फोर्स की 91वीं वाहिनी द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से परिचतीकरण अभ्यास किया गया।
यह अभ्यास 91 वाहिनी के कमांडेंट जीतेन्द्र कुमार ओझा के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।इस दौरान सदर सर्किल के अंतर्गत थाना बक्शा क्षेत्र को चुना गया, जहाँ रैपिड एक्सन की डी/91 वाहिनी के जवानों ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर गश्त किया। गश्त के दौरान अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर भौगोलिक स्थिति तथा संवेदनशील बिंदुओं की जानकारी एकत्र की।
परिचतीकरण अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, आकस्मिक स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा स्थानीय पुलिस और ग्रामीण के बीच तालमेल स्थापित करना था। अधिकारियों ने गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद कर शांति और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश भी दिया।





