Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeपंजीकरण शुल्क से होगी रामघाट की सफाई

पंजीकरण शुल्क से होगी रामघाट की सफाई

 

अवधनामा संवाददाता

जौनपुर । अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) रजनीश राय ने अवगत कराया है कि   प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के साथ रामघाट शमशन घाट का भ्रमण किया गया। मौके पर मौजूद लगभग सभी व्यक्तियों से पूछ-ताछ की गयी, उनके द्वारा यह बताया गया कि उनसे कोई अधिक वसूली नहीं की गयी है, हाँ कुछ लोगों ने मुखाग्नि के बदले अपनी स्वेच्छा से डोम राज को अधिक पैसा देने की बात कही, लेकिन कोई जबरदस्ती वसूली से इन्कार किया।  इस दौरान मुखाग्नि देने वाले परिवारों  से बात की गयी, उन्होंने अपनी समस्या बताया कि उनके परिवार का नम्बर बहुत-बहुत दिनों बाद आता है, इसलिये मुखाग्नि का रेट थोड़ा बढ़ा दिया जाये। उन्हें सबकी संख्या व नम्बर आने की अवधि लिखित रूप से चौकी की इन्चार्ज को देने की बात की गयी और आश्वासन दिया गया कि उसे देखकर मुखाग्नि के दर पर विचार किया जायेगा।  लकड़ी वालो को स्पष्ट किया गया कि बरसात व जाड़े में रेट बढ़ने पर भी 350  रूपया ही लेगें। क्योंकि काफी समय लकड़ी की दर इससे कम भी रहती है। मौके पर आज से पंजीकरण प्रारम्भ करा दिया गया। पंजीकरण शुल्क से जो आय होगी उससे घाट की साफ-सफाई एवं पंजीकरण करने वालों का वेतन दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular