Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeBusinessKuchh-hat-karकल से दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण

कल से दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से देशभर में बीते बुधवार से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में उन लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत है, जिन्हें जरूरी सेवाओं के अंतर्गत कुछ काम हो। अब लॉकडाउन के बीच सरकार ने एक अहम फैसला लिया गया है। कल (28 मार्च) से रामायण का एक बार फिर से प्रसारण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा, ‘ जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।’

बता दें कि 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से लगातार रामायण के दोबारा प्रसारण की मांग उठाई जाती रही थी। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार रामायण को एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित करने की मांग कर रहे थे।

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के पांच लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका ने इटली और चीन को सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीजों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। वहीं, भारत में भी अब तक 724 कोरोना के मामले मिल चुके हैं। इसके अलावा 17 लोगों की संक्रमण से चलते जान चली गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular