जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ तिलोई का अधिवेशन संपन्न
बुधवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ विकास खंड तिलोई की क्षेत्रीय इकाई का अधिवेशन और चुनाव हुआ। रमाकांत मौर्य को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। मंत्री पद पर बृजेश शुक्ल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। पुराने मंत्री गुरुचरण की पदोन्नति करके उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।
रमाकांत मौर्य निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गुरुचरण गौतम कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए हैं।
ब्रजराज शुक्ल निर्विरोध मंत्री निर्वाचित हुए हैं।
शोभा शरण निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित, वीरेन्द्र कुमार, विनय त्रिपाठी, निर्मला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित,राजेश कुमार यादव, अमर बहादुर यादव, श्यामू सोनकर, सुश्री पद्मावती संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
ललित कुमार मौर्य लेखाकार पद पर निर्वाचित, प्रमोद कुमार ऑडिटर पद पर निर्वाचित हुए हैं।
अधिवेशन को प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अब्दुल रसीद अस्वस्थता के कारण अधिवेशन में उपस्थित नहीं हो पाए । उन्होंने भी नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी है।