Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeNationalबंगाल में रक्षाबंधन के दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बंगाल में रक्षाबंधन के दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में रक्षाबंधन के दिन भी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 2-3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

रविवार सुबह 6:30 बजे से सोमवार सुबह 6:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोलकाता में 59.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान अधिकतम आद्रता 97‌ फीसदीऔर न्यूनतम आद्रता 78 फीसदी दर्ज की गई।

पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। बंगाल के अन्य जिलों में भी मौसम की स्थिति कुछ इसी तरह रहने की संभावना है। दक्षिणी और मध्य जिलों में विशेषकर हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बर्दवान जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular