Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeराज्यसभा सांसद ने वंदे भारत ट्रेन के शाहजहांपुर स्टॉपेज के लिए रेल...

राज्यसभा सांसद ने वंदे भारत ट्रेन के शाहजहांपुर स्टॉपेज के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

शाहजहांपुर।सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर वंदे भारत ट्रेन का शाहजहांपुर में स्टॉपेज कराए जाने की मांग की गई है मिथिलेश कठेरिया का सदैव प्रयास रहता है कि शाहजहांपुर को हर वह हर सुख सुविधा मिले जोकि बड़े शहरों को मिलती है। जिसके लिए वह हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं। इसी क्रम में आज सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने पत्र के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बन्दे भारत ट्रेन के संचालन तथा शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग की गई है।सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रेषित किए गए पत्र के माध्यम से बताया कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन एक जिला मुख्यालय का स्टेशन है। जनपद शाहजहांपुर एक औद्योगिक तथा व्यावसायिक केंद्र होने के कारण यहाँ के व्यापारियों का आस-पास के औद्योगिक शहरो में आना जाना लगा रहता है। तथा इसके साथ श्रद्धालुओं का ऋषिकेश हरिद्वार तथा अयोध्या के लिए भी यहाँ से अधिक संख्या में आना जाना लगा रहता है। लेकिन अभी तक किसी राजधानी एक्सप्रेस या बन्दे भारत ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर नही किया गया है। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को योगनगरीय ऋषिकेश से कानपुर तक के लिए तथा नई दिल्ली से अयोध्या तक एक नई बन्दे भारत ट्रेन चलाकर जोड़ने की अति आवश्यकता है। सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने रेल मंत्री से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जनहित में शाहजहांपुर के निवासियों को भी देश की नवीनतम ट्रेन बन्दे भारत की सुविधा दी जाये तथा ट्रेन के संचालन से पर्यटन विकास के साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular