Wednesday, March 18, 2026
spot_img
Homekhushinagarपर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा राजमंदिर ताल

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा राजमंदिर ताल

अवधनामा संवाददाता

134 एकड़ में फैला है ताल, अपने विशालकाय छबि को दर्शाता है यह ताल

 

कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा राजमंदिर स्थित ताल जो 134 एकड़ में लगभग चार से पांच ग्राम सभा को जोड़े हुए है जिसका माप (300 मीटर चौड़ा व 3 कि0मी0 की लंबाई) से अपने विशालकाय छवि को दर्शाता है जिसका मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने ताल के आसपास की आबादी की जानकारी, खतौनी, नक्शे का अवलोकन आदि किया। जिलाधिकारी ने भूमि की पैमाइश कराने हेतु मौके पर उपस्थित लेखपाल को निर्देशित किया कि आस पास ग्राम के सभा की जो जमीन बंजर है, खाली है उसकी सूची बनाएं। तथा उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए ताल के समुचित भूमि को अधिग्रहण किया जाए। श्री रंजन ने ताल पर मत्स्य पट्टे की भी जानकारी ली और उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान से जाना कि किस प्रकार के प्रवासी पक्षियों का ताल में आगमन होता है, झील के आसपास मेला, धार्मिक पूजा आदि की भी जानकारी ली गयी। उन्होनें पानी की गहराई की माप भी करवाई।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने आस पास के स्थलों का भी निरीक्षण किया। ताल व आस पास के क्षेत्रों के विकास हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत वाले स्थल के संदर्भ में उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मु0 जफर को भूमि पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने को निर्देशित किया। उक्त क्षेत्र के विकास हेतु जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा, को टीम लगाकर मिट्टी का कार्य तत्काल शुरू कराने तथा ताल के आसपास पार्क, घाट आदि बनाने को निर्देशित किया, तथा जिला पंचायतराज अधिकारी के द्वारा मौके पर उपस्थित रह कर कार्य कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज मु0 जफर, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular