Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeMarqueeआधुनिक भारत के निर्माता है राजीव गांधी -- प्रमोद मिश्र

आधुनिक भारत के निर्माता है राजीव गांधी — प्रमोद मिश्र

सुल्तानपुर। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय मे 34 वाँ शहादत दिवस मनाया। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने जिला कार्यालय पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात जिला व शहर कॉंग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर के तिकोनिया पार्क (राजीव गांधी पार्क) में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहभोज कार्यक्रम में भारी संख्या में राहगीर , बेसहारा, गरीब व जरूरतमंद लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाकर कांग्रेसियों ने अपने नेता को याद कर उन्हें भोजन कराया। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्रा व पदमाकर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 19वीं सदी में 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ओ पी चौधरी व निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विनोद राना ने कहा कि स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। स्व राजीव गाँधी अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज शामिल हैं।

शहर उपाध्यक्ष सुनील चौहान व परमजीत सिंह सरदार ने कहा कि वर्तमान समय में देश के अन्दर जो डिजिटल सिस्टम काम कर रहा है और वीडियो कांफ्रेंसिंग, ऑनलाइन शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग, इ-पेमेंट, पंचायत राज व्यवस्था का आधुनिकरण व युवा शक्ति को ऊर्जा पहुँचाने के उद्देश से मतदान करने की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष किये जाने का कार्य राजीव गाँधी की देन है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा,कमर खान एडवोकेट,दिनेश मिश्र, सभासद संजय कप्तान,राहुल त्रिपाठी,वरुण मिश्र,ज़फ़र खान, फिरोज अहमद,सुरेश चंद मिश्रा,निकलेश सरोज,मनोज तिवारी, नफीस फारूकी अवधेश गौतम सलाहुद्दीन हाशमी पवन गौतम रियाज अहमद पवन मिश्र कटावाँ, ममनून आलम आवेश अहमद रंजीत सलूजा अनवर शाही हौसला प्रसाद भीम इंतजार अहमद सियाराम तिवारी देवेंद्र तिवारी ओम प्रकाश शर्मा ने जनेश्वर उपाध्याय इमरान अहमद राहुल मिश्रा मनोज कुमार शुक्ला हमीद राईनी महेश मिश्रा मोहित तिवारी मोहम्मद अतीक राजीव सिंह उमाकांत तिवारी श्याम किशोर मोहसिन सलीम रामकुमार यादव राजेश पाठक विजयपाल विनोद कुमार तिवारी सुब्रत सिंह सनी अनीस अहमद रामचंद्र कोरी अनवर अंसारी संग्राम मनीष तिवारी राम सागर यादव योगेश सिंह सियाराम वर्मा ओमप्रकाश दुबे इंद्रजीत शर्मा शरद श्रीवास्तव शहबाज खान दिनेश त्रिपाठी अर्श खान अम्बरीष पाठक सूरज मिश्रा विजय प्रकाश संतोष तिवारी शुभम रावत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ब्लॉकों में भी मनाया गया बलिदान दिवस–

जिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के निर्देश पर जिले के सभी ब्लॉकों में बड़ी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के बीच चौपाल का कार्यक्रम कर बलिदान दिवस मनाया गया। जिले के दोस्तपुर में इरफान अहमद, जयसिंहपुर में रामभवन पांडेय, कूरेभार में प्रदीप सिंह, लम्भुआ में चंद्रभान सिंह चुन्ना, कुड़वार में नंदलाल मौर्य ने स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular