Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeगन्ना किसानों से राजेश्वर उर्फ पप्पू तिवारी ने किया अपील

गन्ना किसानों से राजेश्वर उर्फ पप्पू तिवारी ने किया अपील

निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के गरौड़ा चीनी मिल केन यूनियन के  पूर्व चैयरमैन राजेश्वर उर्फ पप्पू तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किसानों से अपील की है कि किसान कम दाम पर गन्ना की फसल ना बेचें एव नेपाल गन्ना न भेजे इससे राष्ट्रीय छति होगी।
गरौड़ा स्थित जेएचवी शुगर मिल प्राइवेट लिमिटेड ने गन्ना आयुक्त के पक्ष में 15 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी प्रस्तुत किया है, 15 करोड रुपए की बैंक गारंटी 28  नवम्बर को गन्ना आयुक्त को दे दी गई है। बैंक गारंटी में बैंक ने लिखकर दे दिया है की गन्ना आयुक्त जब भी जितना रुपया मांगेंगे तीन दिन के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान दे दूंगा। हमारी चीनी मिल द्वारा जितनी चीनी और शिरा एवं वगास का उत्पादन होगा वह उप जिलाधिकारी निचलौल एवं जिला गन्ना अधिकारी के कस्टडी में रहेगा, चीनी गोदाम में जिला गन्नाअधिकारी का ताला लगा रहेगा, बिक्री होगी उसका पचासी प्रतिशत एस प्रो अकाउंट में जाएगा इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी गोदाम का ताला खोलकर चीनी की निकासी देंगे ,एस्प्रो अकाउंट में ही गन्ना मूल्य का भुगतान होगा, उसी अकाउंट में जिला गन्ना अधिकारी एवं जे एच वी शुगर लिमिटेड के संयुक्त हस्ताक्षर से गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी केन यूनियन पूर्व चैयरमैन राजेश्वर उर्फ पप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular