Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के राजेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष शतेद्र सिंघई...

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के राजेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष शतेद्र सिंघई जिला मंत्री

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद ललितपुर की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन चंद्रभान यादव निर्वाचन अधिकारी, झांसी की देखरेख में पी एन इंटर कॉलेज ललितपुर में संपन्न हुआ । निर्वाचन अधिकारी के समक्ष राजेन्द्र सिंह बुंदेला अध्यक्ष पद हेतु, शतेद्र कुमार सिंघई जिला मंत्री, मानवेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश सिंह एवं उमेश चंद्र ने प्रान्तीय प्रतिनिधि हेतु नामांकन किया । उक्त पदों हेतु कोई अन्य शिक्षकों ने नामांकन नहीं किया, जिसके कारण उक्त सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए । निर्वाचित पदाधिकारियो को चुनाव अधिकारी चंद्रभान यादव एवं प्रताप सिंह परिहार संरक्षक द्वारा निर्वाचित होने के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
चुनाव अधिकारी ने शिक्षकों से अपील की कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है, जनपद के शिक्षक अगर एक साथ रहेंगे तो आपकी सभी मांगे अधिकारियों द्वारा मानी जाएंगी तथा सभी शिक्षक साथियों में एकता का भाव विकसित होगा । जिले एवं मंडल स्तर की मांगों का निस्तारण में पूरा सहयोग किया जाएगा । श्री प्रताप सिंह परिहार पूर्व प्रधानाचार्य ने सभी पदाधिकारियो एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं रिटायरमेंट होने के बाद भी आपसे कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ रहूंगा तथा आपका सहयोग करूंगा । अंत में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बुंदेला ने निर्वाचन अधिकारी, सभी पदाधिकारियो एवं जनपद के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया । निर्वाचन के समय अजय सक्सेना, सत्येंद्र शिवा, धीरेंद्र जैन, घनश्याम बिन्द,अनुराग जैन, मुकेश पंथ, हर प्रसाद कुशवाहा, देवेंद्र यादव, अरुण सिंह, रमाकांत यादव, मोहम्मद अली, अबरारुद्दीन, विजय बहादुर सरोज, संजीव वर्मा, सुरेश यादव, अमित यादव, ओम प्रकाश आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular