इटावा। विरासत मैरिज होम,रामलीला ग्राउंड के सामने शहर के प्रमुख ऑटोमोबाइल डीलर राजेंद्र ऑटो व्हील्स द्वारा गुरुवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के नवीनतम वाहन XUV 7XO एवं XEV 9S का भव्य अनावरण किया गया।इस अवसर पर आयोजन स्थल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ऑटोमोबाइल जगत की हस्तियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।कार्यक्रम का उद्घघाटन चीफ गेस्ट जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं सदर गेस्ट ऑफ ओनर विधायका श्रीमती सरिता भदोरिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान राजेंद्र ऑटो व्हील्स के प्रबंध निदेशक नीरज तिवारी एवं पंकज तिवारी ने बताया कि महिंद्रा की यह नई पेशकश न केवल अत्याधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों से लैस है,बल्कि भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।
इस अवसर पर राजेंद्र ऑटो व्हील्स के सीईओ श्री मुनींद्र पुरवार,जनरल मैनेजर सौरभ तिवारी और जनरल मैनेजर विवेक यादव ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।उन्होंने बताया कि इसकी मुख्य विशेषताएं दमदार परफॉरमेंस:वाहन में शक्तिशाली इंजन और बेहतर माइलेज का अनूठा संगम है।सुरक्षा फीचर्स:इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS)और मल्टीपल एयरबैग्स जैसी अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं।
आधुनिक इंटीरियर:प्रीमियम केबिन अनुभव और शानदार टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम।राजेंद्र ऑटो व्हील्स के प्रवक्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा,हमें गर्व है कि हम महिंद्रा के इस भरोसेमंद और शक्तिशाली वाहन को अपने ग्राहकों के लिए लेकर आए हैं। आज लॉन्चिंग के पहले ही दिन हमें ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया और बुकिंग्स प्राप्त हुई हैं।लॉन्च के अवसर पर आयोजन स्थल पर आए ग्राहकों के लिए टेस्ट ड्राइव और विशेष फाइनेंस स्कीम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।राजेंद्र ऑटो व्हील्स ने घोषणा की है कि आने वाले पूरे सप्ताह ग्राहकों के लिए विशेष एक्सचेंज बोनस’और अर्ली बर्ड डिस्काउंट जारी रहेगा।





