Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeEntertainmentपॉर्न फिल्म बनाने के मामले में राज कुंद्रा गिरफ्तार

पॉर्न फिल्म बनाने के मामले में राज कुंद्रा गिरफ्तार

Raj Kundra arrested for making porn film

मुंबई (Mumbai) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)  के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा  (Raj Kundra) को सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर भारत में पोर्न फिल्में बनाने और विदेश से अपलोड करवाने का आरोप है।  बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उनके खिलाफ अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने बयान दर्ज कराया था।

ट्रोल हो रहे शिल्पा और राज

इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में राज कुंद्रा समेत एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि यूजर्स दोनों को खूब ट्रोल कर रहे हैं। कुछ तो ये जानकर हैरान हैं कि राज की गिरफ्तारी पोर्न फिल्में बनाने के मामले में हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि एक Hotshot नाम की एक एप बनाई गई थी। इस पर ही अश्लील फिल्मों को रिलीज किया जाता था। इस एप की सब्सक्रिप्शन के लिए तय रकम अदा करनी होती थी।

राज कुंद्रा विवादों से घिरे हुए व्यक्ति रहे हैं। पोर्न केस से पहले भी राज कुंद्रा धोखाधड़ी से लेकर सट्टेबाजी के मामले तक में विवादों में रह चुके हैं। अब राज कुंद्रा के कुछ आपत्तिजनक ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इन ट्वीट्स में राज ने कुछ ऐसी बातें लिखीं हैं जो लोगों को रास नहीं आ रही।
राज के ये ट्वीट साल 2012 के हैं। एक ट्वीट में राज लिखते हैं, श्रीलंका की चियर करती हुई लड़कियों को देखकर आप रावण को सीता के हरण के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। यूजर्स इस ट्वीट पर आपत्ति जता रहे हैं और उन्हें सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

राज कुंद्रा ने एक ट्वीट में वेश्यावृत्ति और पोर्न की वैधता पर सवाल उठाया था। 29 मार्च 2012 के ट्वीट में, राज कुंद्रा ने सवाल किया कि किसी को कैमरे पर सेक्स के लिए भुगतान करना कानूनी क्यों? इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि वेश्यावृत्ति पोर्न से अलग कैसे है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular