Sunday, December 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiबारिश नही डाल सकी बाधा, धूमधाम से हुआ मूर्ति विसर्जन

बारिश नही डाल सकी बाधा, धूमधाम से हुआ मूर्ति विसर्जन

अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी। मूसलाधार बारिश भी भक्तों का उत्साह कम नहीं कर सकी। बरसात के बीच क्षेत्र में धूमधाम से दुर्गा प्रतिमा  विसर्जन यात्राएं निकलीं। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। अबीर-गुलाल के बीच युवा नाचते-गाते हुए चल रहे थे। देर शाम तक विभिन्न जगहों से आयी 74 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन उल्लास के साथ किया गया।
नवरात्र के पहले ही दिन दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गईं, जहां हर दिन आरती पूजन किया गया। इस दैरान पंडालों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नवमी की शाम से लोगो ने क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में जाकर माँ के दर्शन किए। दशमी की सुबह से ही तेज बारिश होने लगी फिर भी पंडालों को तिरपालों से कवर किया गया। मूसलाधार बारिश के बीच माँ के जयकारे लगाते हुए, मां के भक्तो ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते हुए मसौली चौराहा कल्यानी नदी में मंत्रोच्चार के साथ पड़रिया घाट मसौली में 74 , सिकंदरपुर घाट में 8, सफदरगंज घाट में 135, अम्बौर में 34 प्रतिमाओं का विसर्जन किया।  वहीं सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने की कमान एसपी अनुराग वत्स ने खुद संभाली। अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी,  सहित पुलिस के जवान मूर्ति विसर्जन तक पूरे क्षेत्र में मुस्तैद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular