Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarराहुल गाँधी मासूमों मज़लूमो पीड़ितों की लड़ाई सदन मे लड़ रहे है:के...

राहुल गाँधी मासूमों मज़लूमो पीड़ितों की लड़ाई सदन मे लड़ रहे है:के के यादव

जननायक राहुल गांधी के 55 वे जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में फलवितरण हुआ

अम्बेडकरनगर, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जननायक राहुल गांधी मासूमों मजलूमों, पीड़ितो और गरीबों की आवाज़ बुलंद करते रहते हैं वे सड़क से लेकर संसद तक आमजन की लड़ाई लड़ रहे हैं उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कही।

उन्होंने कहा राहुल गांधी के कुशल दिशा निर्देशन में युवाओं में जोश भर रहा है और युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल, अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, सुखीलाल वर्मा, विशाल वर्मा, कुलदीप उपाध्याय, राजेश प्रजापति, विकलांग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, श्रीकांत वर्मा,शीतला प्रसाद श्रीवास्तव “सोनू” ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं उनका उद्देश्य राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ” ने बताया आज नेता प्रतिपक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, जननायक राहुल गांधी का 55 वा जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। तत्पश्चात गोष्ठी हुई गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने किया।उसके उपरांत दहीरपुर वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, सुखीलाल वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी, श्रीकांत वर्मा,सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, कुलदीप उपाध्याय, कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव” सोनू” किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव”संजय”, सै चमन मेंहदी, , नि नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू”, वी पी गौतम, पवन वर्मा, असगर अली, राजमणि वर्मा, कपिल देव वर्मा, राघवेन्द्र मिश्र, शुभम कुमार, रविकांत शर्मा समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular