कृषि सूचना तंत्र योजना के अन्तर्गत हुआ आयोजन, तकनीक का उपयोग कर किसानों को कृषि उत्पादन लागत कम करने के तरीके सिखाए गए
चार दिवसीय किसान मेले के सफल आयोजन के बाद कृषि विभाग की ओर से ब्लाक वार रबी उत्पादकता गोष्ठियों का आयोजन शुरू हो गया है। शनिवार को विकास खंड भादर में रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह द्वारा किया गया । विभिन्न गांवों से आए हुए बड़ी संख्या में किसानों ने अनेक विभागों के स्टाल पर जानकारी प्राप्त किया। कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा से कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ लाल पंकज सिंह किसानों को वर्तमान में खेती किसानी से संबंधित समसामयिक विषयों पर किसानों को वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की।
उपस्थित प्रगतिशील किसानों रविन्द्र सिंह, बृजभान सिंह, हरिवंश सिंह, राकेश तिवारी, दयाराम यादव,महेंद्र प्रताप सिंह आदि किसानों द्वारा गेहूं, फल उत्पादन में होने वाले रोग और कीट से संबंधित किए गए प्रश्नों पर वैज्ञानिकों ने जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वैज्ञानिक डॉ ओम प्रकाश सिंह द्वारा किसानों के नई तकनीकी का उपयोग कर खेती की आमदनी को बढ़ाने के उपाय पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह द्वारा किसानों को कृषि विभाग के साथ साथ अन्य विभागों की योजनाओं से जागरूक होकर नई तकनीकी का उपयोग कर खेती में लागत में कमी करने और उत्पादन को बढ़ाने हेतु की आवश्यक बताया। गोष्ठी में ब्लॉक से सहायक कृषि विकास अधिकारी ग्रामीण विकास अरुण सिंह, सहायक कृषि विकास अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह, इंद्रजीत वर्मा आदि आदि मौजूद रहे।





