Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeLucknowकुरैश वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

कुरैश वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

शिविर में 300 से अधिक रोगियों को परामर्श के साथ दी गई मुफ्त दवाएं 

लखनऊ।शहर में सामाजिक सेवा के लिए चर्चित सामाजिक संस्था कुरैश वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में ऐशबाग, बिलोचपुरा,टुरियागंज और आसपास के रहने वाले ग़रीब ज़रूरतमंदों की सेवा और उनके उपचार के लिए संस्था के संरक्षक मो आरिफ मो सुफियान मो सैफ के नेतृत्व में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र में स्थित बिल्लौचपुरा में किया गया।मेडिकल कैंप का उद्घाटन मो आरिफ,तिलक नगर वार्ड सभासद राजीव बाजपेई,राजा बाज़ार वार्ड सभासद राहुल मिश्रा,कश्मीरी मोहल्ला वार्ड सभासद लईक़ आग़ा,कदम रसूल वार्ड सभासद नदीम ख़ान तथा शहर के चर्चित समाजसेवी इमरान कुरैशी अब्दुल वहीद शादाब कुरैशी विजय द्विवेदी,आलोक कुमार शब्बू कुरैशी, मौलाना मिनहाज कुतुबुद्दीन,परवेज अख्तर आसिम मार्शल नूरैन आलम अख्तर अंसारी जुबेर अहमद के द्वारा किया गया।निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में होम्योपैथी चिकित्सा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार शुक्ला,डॉ आदर्श त्रिपाठी एवं डॉ अनुज मौर्य और होम्योपैथिक स्टूडेंट डॉक्टर छाया द्वारा लगभग 300 से अधिक रोगियों को परामर्श और निशुल्क दवाएं चिकित्सा शिविर के माध्यम से दी गई तथा निशुल्क दवा साथ-साथ पैथोलॉजी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

जिसमें सभी प्रकार की जांचों पर 50 से 60% की छूट रोगियों को दी गई।चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के बाद मोहम्मद आरिफ ने अपने वक्तव्य में कहा कि अपने अल्लाह ईश्वर को खुश करने का सबसे आसान तरीका है उसके बनाए हुए इंसानों की मदद करना l।इस मौके पर समाजसेवी इमरान कुरैशी ने कहा कि मानव सेवा ही मानवता की पहचान है।अब्दुल वहीद ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा बिना किसी का धर्म  का नाम पूछे बिना भेदभाव के ज़रूरतमंदों तक पहुंच कर उनको मदद पहुंचाना ही असली समाज सेवा है।निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर के आयोजक मो सुफियान और मो सैफ ने कहा कि कुरेश वेलफेयर एसोसिएशन समाज के ग़रीब ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने के उद्देश्य से समय-समय पर होनहार ज़रुरतमंद बच्चों की निशुल्क शिक्षा एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर कंबल वितरण राशन वितरण का आयोजन करती रहती है ताकि अधिक से अधिक ज़रूरतमंद लोगों की मदद हो सके।इस निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में शाहफैज़,आमान अरशान,अबूबकर ,दानिश मो गुफरान के साथ-साथ क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular