Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeLucknowसमाज कल्याण में क्विक का सराहनीय योगदान: गोमती नगर में आयोजित हुआ...

समाज कल्याण में क्विक का सराहनीय योगदान: गोमती नगर में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

लखनऊ। हेल्थकेयर स्टार्टअप * क्विक ने समाज सेवा की दिशा में एक अहम पहल करते हुए गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना और आम जनमानस को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना रहा।

वर्तमान समय में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ जैसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में क्विक की यह पहल न केवल समय रहते इन समस्याओं की पहचान में मदद कर रही है, बल्कि खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों और मॉर्निंग वॉक करने वालों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग बना रही है।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञों द्वारा दी गई स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया। क्विक की टीम ने लोगों को उनकी रिपोर्टों के आधार पर उचित परामर्श भी दिया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की निगरानी रखने में मदद मिली।

इस जनकल्याणकारी प्रयास में रौनक तिवारी, कृष्ण मल्होत्रा, अनिरुद्ध सिंह, शुभ गर्ग, अनमोल श्रीवास्तव, देवांश रविकांत, पूर्णिमा मेहरोत्रा, रौनक मल्होत्रा, प्रियांसी मेहरोत्रा, अभिज्ञान बंसल और यश प्रताप सहित कई युवाओं ने सक्रिय सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया।रनस्पार्क के प्रथम अग्रवाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

क्विक की यह पहल न केवल व्यक्तिगत स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है, बल्कि एक स्वस्थ समाज की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular