Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeइमामबाग मे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इमामबाग मे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

अम्बेडकरनगर जनपद अंबेडकर नगर के अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. जनपद के अकबरपुर नगर पालिका अंतर्गत पहितीपुर रोड इमामबाग रास्ते को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में इन इलाके में जीना मुहाल हो जाता है. पूरा सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है. हर समय पानी भरे रहने के कारण मच्छर पनपते हैं. बीमारियां बढ़ती हैं. कई बार शिकायत करने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है. इसके बाद भी अगर कार्य शुरू हुआ तो गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

आरोप है कि निर्माण कार्य में नियमों को दरकिनार कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क जल्द ही फिर जर्जर हो सकती है।लेकिन यह कार्य स्थानीय ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है, जिससे संभावित घोटाले की बू आ रही है। गुणवत्ता के बारे में जानने के लिए जिम्मेदार अधिकारी के पास टेलीफोनिक वार्ता करने का प्रयास किया गया परंतु फोन नॉट रीचेबल बताता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular