Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeरिश्तो को ताक पर रखकर,ताई की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने...

रिश्तो को ताक पर रखकर,ताई की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गरफ्तार

बदायूॅ।थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम पापड़ हम्जापुर में विगत दिनों घर में घुसकर लूटपाट कर महिला को मौत के घाट उतारने वाल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस को इनके कब्जे से लूटे गए माल के साथ-साथ एक लाख से ऊपर की नकदी सहित मोबाइल बरामद हुए हैं। विदित हो कि विगत शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पापड़ हम्जापुर में मुन्नी देवी पत्नी रामौतार का शव उनके ही घर से पुलिस को बरामद हुआ था। घटना के समय मृतका का घर में अकेली थी।वह शुक्रवार रात को ही अपनी बेटी के घर तिलहर से,अपने घर पहुंची थी।

घटना के बाद मृतक्का की पुत्री राधा गुप्ता की ओर से थाना दातागंज पर अपनी मां की हत्या के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा घटना के खुलसे हेतु चार टीमों का गठन कर दिया गया था पुलिस तभी थे मामले की गहन तफ्तीश मैं जुटी हुई थी।मंगलवार को पुलिस ने घटना के दो आरोपी युवकों शिवम गुप्ता तथा हिमांशु गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि जिन आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है,मृतका इनकी सगी ताई थी।पुलिस पकड़ में आए दोनों युवकों द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया है कि हमें पैसे की जरूरत थी हमने ताऊ जी से पैसे मांगे तो उन्होंने इनकार कर दिया।इस कारण हमने लूट की योजना बनाई और विगत 2 जनवरी को जब उनके घर में हमने ताला लगा देखा तो अपने जान पहचान के साथियों के साथ संपर्क कर चोरी करने की योजना बनाई।

इन्होंने पुलिस को बताया है कि जब ताई मुन्नी देवी ने घटना को अंजाम देते समय विरोध किया तो उनसे गलती से ताई की हत्या हो गई जिसके बाद वह फरार हो गए। पुलिस को गिरफ्तार युवकों के पास से एक लाख दस हजार रुपए,एक सोने का हार,एक जोड़ी कुंडल,दो सोने की अंगूठी,एक चांदी की चेन,सात जोड़ी चांदी की पाजेब, पांच जोड़ी चांदी का खडुवा,एक जोड़ी चांदी की कंगनी बरामद हुई है। गिरफ्तारी टीम में थाना दतागंज के प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह,स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट तथा सर्विलांस प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular