Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarquee विशाल श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, भण्डारा नौ को

 विशाल श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, भण्डारा नौ को

 

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज। स्वामी श्री निवासानंद महराज ने श्रीराम कथा में कहा कि  यज्ञ से भगवान श्रीराम का अवतार हुआ था जिन्होंने सनातन धर्म को नयी दिशा दिया और उसका व्यापक प्रचार प्रसार किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म से  भगवान श्रीराम का अवतार हुआ था उन्होंने सनातन धर्म को धरती पर मजबूती दिया और पाप का अंत किया। यह बातें स्वामी श्री निवासानंद महराज ने नौ दिवसीय विशाल श्री विष्णु महायज्ञ श्री हनुमान मंदिर गंगातट सिरसा घाट रोड ग्राम तेलियातारा असढिया बाजार दुमदुमा सैदाबाद में श्री राम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए  कहा कि सृष्टि की उत्पत्ति यज्ञ से, अन्न की उत्पत्ति वृष्टि से, वर्षा की उत्पत्ति यज्ञ से, यज्ञ की उत्पत्ति वेद विहित कर्म साक्षात श्रीमद्भागवत से यज्ञ प्रकट है। स्वामी श्री निवासानंद महराज  ने कहा कि आज भी यज्ञ जीवन-मरण, यश-लाभ के निमित्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से सभी जड-चेतन का कल्याण होता है और यज्ञ कराने से और यज्ञ में शामिल होने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। यह विशाल महायज्ञ श्री श्री 1008 श्री महंत राम संतोष दास महराज की देखरेख में संपन्न हो रहा है। उन्होंने कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उसके सुनने से होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला।यज्ञ के मुख्य यजमान संत लाल यादव और रंग लाल यादव है। महंत गोपाल दास महराज ने बताया कि  पूर्णाहुति एवं भण्डारा नौ जून को संपन्न होगा। महंत गोपाल दास महराज ने बताया कि रामलीला एवं रासलीला प्रतिदिन सात बजे से 10 बजे तक, देव पूजन दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक एवं रामलीला शाम सात बजे से रात 12बजे तक होगी।  संगीतमय श्रीराम कथा के प्रवक्ता संजय गिरि महराज है।  श्रीराम कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में महंत कलंदर दास महराज, महंत तुलसीदास महराज, महंत बालकदास  महराज, महंत गोपाल दास महराज, विवेक सोनू शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular