Thursday, October 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeपूमाशिसं ने की शोक सभा और मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पूमाशिसं ने की शोक सभा और मृतकों को दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा शाह आलम में एक शोक सभा आयोजित कर बाबा धामा से लौट रहे राजस्व निरीक्षक राम कारन गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी सुजीत जायसवाल, शिक्षक कैलाश मणि त्रिपाठी व मनोज सिंह के सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा की शान्ति और परिजनों को इस अपार की दुख के सहन हेतु ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर से मृतक शिक्षक कर्मचारियों के इस असामयिक मृत्यु पर शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक की अपूर्णीय क्षति बताया। शोक सभा के दौरान जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र, महामंत्री कलीमुल्लाह कोषाध्यक्ष मस्त राम चौधरी, राम सेवक, अब्दुल अज़ीज़, आरिफ उस्मानी, बालाजीत, संजय आनन्द, कुमार कमलेश्वर सिंह, राजेश यादव, रणंजय मिश्र, मेंहदी हसन हरिश्चंद, आशीष भारती, लाल चन्द्र वरुण आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular